हजारीबाग, मार्च 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन सभागार में पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी की अध्यक्षता में की गई। संचालन नरसिंह प्रसाद ने किया। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा मनोनीत बड़कागांव विधानसभा व मंडल सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूनम साहू, सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, मीडिया प्रतिनिधि उमेश कुमार दांगी, केरेडारी मंडल प्रतिनिधि कर्मचारी साव, बड़कागांव पश्चिमी मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता व बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल प्रतिनिधि महेंद्र महतो को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधियों ने एक स्वर में ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक बिना भेदभाव के कार्यकर्ताओं की सहमति से जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।...