चतरा, अक्टूबर 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा सांसद काली चरण सिंह के द्वारा नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों ने रविवार को टंडवा के चूंदरू सूर्य मन्दिर में सुख, शान्ति, समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। इसमे ईश्वर दयाल पांडेय, देवंती देवी, रामचन्द्र प्रसाद, आशा सिंहा, जगदीश महतो, सुरेश यादव और मुकेश शामिल थे। बताया गया कि मंडल उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता ने नये प्रतिनिधियो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टंडवा मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सह वरिष्ट नेता राजेन्द्र सिंह, सुनील चौरसिया, महेन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्या शशिबाला देवी, पूर्व मंडल महामंत्री उदय, अक्षयवट पांडे, बबलू गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अभिनय कुमार व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.