वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के खिलाफ महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटे सपाजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लचर कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। महानगर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में जब सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कहां जाए। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पर करणी सेना का हमला प्रदेश सरकार की ओर से समर्थित था। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, डॉ. ओपी सिंह, राजू यादव, महासचिव योगेंद्र यादव, इस्तकबाल कुरैशी, महेंद...