पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।जिले में बीते दिन आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों और पोलों पर गिर पड़े, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस प्राकृतिक आपदा ने सबसे अधिक नुकसान गरीब किसानों को पहुंचाया, जिनकी मक्का और सब्जी की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। क्षेत्र का दौरा करने के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार से तत्काल राहत एवं क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने इस बार कर्ज लेकर मक्का और सब्जियों की खेती की थी, लेकिन आंधी और बारिश ने सारी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के अनुसार फसल कटाई के करीब थी, लेकिन अब लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है। सांसद पप्पू यादव ने विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.