अररिया, फरवरी 15 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पटना स्थित बेऊर जेल से बरी होने की खबर मिलते ही फारबिसगंज शहर में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। न्यायालय द्वारा 31 वर्ष पुराने मामलों में उन्हें तीनों केस में बरी किए जाने के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, सहित उनके समर्थकों, युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए भव्य जश्न मनाया। युवा शक्ति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व फारबिसगंज कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के प्रमुख स्थल स्टेशन चौक पर एकत्रित हुए। जैसे ही बरी होने की आधिकारिक सूचना मिली, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर जमकर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।...