अररिया, फरवरी 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज की युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की संध्या पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पटना पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में फारबिसगंज स्टेशन स्टेशन चौक पर छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा शक्ति एवं छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा शक्ति जिला अध्यक्ष नन्हे सम्राट ने कहा कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.