अररिया, फरवरी 10 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई। विधायक श्री विश्वास ने सदन के माध्यम से सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि 31 वर्ष पुराने मामले में जिस प्रकार से सरकार सांसद पप्पू यादव को घसीटने का काम कर रही है,वह पूरी तरह मनुवादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विधायक श्री विश्वास ने माननीय न्यायालय पर पूर्ण भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सांसद पप्पू यादव को न्याय मिलेगा और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.