बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आनंदनगर से रांची जाने के दौरान पूर्णिया सांसद राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का कोटशिला में लोगों ने स्वागत किया। सांसद ने लोगों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए, वहां की स्थाई समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि कई दशक से आनंदमार्ग की ओर से आनंदनगर में आयोजित धर्ममहासम्मेलन में शामिल होते आ रहे हैं। यहां आकर साधना-पूजा करने से मन को शांति मिलती है। सांसद को स्वागत करने वालों में फनीभूषण कुमार, वैद्यनाथ महतो, राजेश गोराई, रामदास गोस्वामी सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...