बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- सांसद ने 25 छात्राओं को बांटी साइकिल फोटो : सांसद कौशलेंद्र : रहुई प्रखंड के बीएन पहाड़ी गांव में शनिवार को महापरिनिर्वाण दिवस पर साइकिल वितरण समारोह में छात्राओं के साथ सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य। Ñ बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के बीएन पहाड़ी गांव में शनिवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने छात्राओं को साइकिल बांटे। सांसद ने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। मौके पर नानंद दीप ज्योति कल्याण संस्थान के सचिव सुबोध रविदास, कार्यपालक निदेशक बालकिशोर छट्टर, कार्यानंद भारती, मुखिया राकेश कुमार, वार्ड सदस्य आनंदी पासवान, शिक्षक जितेंद्र कुमार, पवन कुमार रविदास, महबूव आलम व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...