नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, व.सं। चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने अपनी नई दिल्ली से बेलगावी यात्रा के दौरान सामान गायब होने की शिकायत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन उनका सामान नहीं पहुंचा। सांसद खंडेलवाल ने कहा कि सामान कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर परेशानी और पैसे का नुकसान हुआ है। सामान के साथ जरूरी और कीमती दस्तावेज भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह अनुभव एक सांसद के साथ हुआ है तो आम यात्रियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उधर, विमान कंपनी ने कहा कि उनकी टीम कोऑर्डिनेट कर रही है। सामान जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...