बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। बागपत में सिंचाई विभाग द्वारा पूर्वी यमुना नहर की पुनस्र्थापना में बागपत सांसद ने अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर जांच कराए जाने की मांग की है। परियोजना हेतु शासन द्वारा लगभग 48 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। हाल के कार्यों में अधिकारियों की लापरवाही एवं पर्याप्त सुपरविजन के अभाव में नहर की दायीं पटरी टूट गई है। इससे क्षेत्र के किसानों की फसल खराब हो गई। सांसद ने कार्यों की उच्चस्तरीय जांच व किसानों को उचित मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...