कटिहार, दिसम्बर 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कुरसेला, बरारी, मनिहारी, अमदाबाद ऐसे क्षेत्र है जहां गंगा-महानंदा लगातार कटाव कर रही है। इस वजह से इलाके के कई गांव में कटाव होने की वजह से लोगों के पुश्तैनी जमीन कटाव की भेंट चढ़ जा रहे है। तो वहीं किसानों से उनकी खेती खत्म हो जा रहा है। गुरुवार को सांसद तारिक अनवर ने लुफ्त हो रहे गांव के लोगों के पुर्नवास की मांग मंत्री से की है। गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए सांसद तारिक अनवर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र कटिहार की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि बिहार के सीमांचल इलाके में नदियों का जाल है, नदियों से घिरे सीमांचल मे कटाव की समस्या हर साल विकराल होती जा रही है। लगातार बाढ़ और कटाव की समस्या के चलते बहुत सारे किसान परेशान हैं। वहां हमेशा कटाव का प्रकोप लगा रहता ...