साहिबगंज, फरवरी 15 -- बरहेट l महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा गाजेश्वरनाथ धाम में रविवार को दो दिवसीय मेले का उद्घाटन राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया l इस दौरान पुरोहित सुनील झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया l तत्पश्चात पुरोहित ने सभी को पीतांबरी शिवलिंग का पूजा अर्चना कराया l वहीँ मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा l इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिवसीय शिवरात्रि मेले में झारखंड, बिहार व बंगाल राज्य के भारी संख्या में साफा होड़ समाज के लोग एवं श्रद्धालू पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं l यह संथाल परगना का प्रसिद्ध धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.