लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अंतर्गत रांची और चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी के की बैठक का आयोजन रांची के होटल रेडीसन ब्लू होटल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सांसद विद्युत वरण महतो ने की। बैठक में उपस्थित सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के रेलवे से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत भी उपस्थित हुए। जिन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने शाॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में नई रेलवे लाइन बनाने का मुद्दा को प्रमुखता से रखा। सांसद ने कहा कि आजादी इतने वर्ष बीतने के बावजूद गुमला को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुमला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। पूर्वोत्तर भारत के पहले परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले लाइंस नायक ...