रामपुर, जून 8 -- सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र से आए लोगों के गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। सपा सांसद ने कैंप कार्यालय प्रानपुर रोड तोपखाने पर लोगों को गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। सांसद ने लोगों से अमन चैन और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर सरदार साहव सिंह कठेरिया, शिवकुमार, बदन सिंह यादव, नरेश यादव, राम बहादुर दिवाकर, अनीता यादव, हाजी अयूब अली, नासिर शेख, जुबेर अहमद, हाफिज नूरी, आसिफ अली, डॉक्टर मेंहदी हसन, महबूब अली पाशा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.