फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में शून्यकाल के दौरान आलू विकास बोर्ड बनाये जाने की मांग उठायी। सांसद ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद के अलावा आसपास के जनपदों में आलू का भरपूर उत्पादन होता है। किसानों का आर्थिक ढांचा आलू की फसल से ही जुड़ा है। मगर अक्सर किसानों को लाभकारी मूल्य नही मिल पाता है। लिहाजा जिस तरह से अन्य बोर्ड की स्थापना की गयी है उसी तरह से आलू विकास बोर्ड की स्थापना की जाये जिससे किसानो को लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...