लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के ककरगढ़ निवासी सुबेदार बहादुर पाहन जो अभी नेहरू इंस्टीट्यूट आफ मॉनिटरिंग में पदस्थापित है। ये सात सदस्यों के साथ 23 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे। वह लोहरदगा के पहले व्यक्ति हैं जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़े हैं। दिल्ली में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने बहादुर पाहन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि सूबेदार बहादुर पाहन माउंट एवरेस्ट पर फतह कर लोहरदगा ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। सांसद ने मौके पर उन्हें बधाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...