हजारीबाग, अप्रैल 30 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि खेमलाल महतो एंव महेन्द्र महतो ने विवाह योग्य कन्याओं एवं बेटियों के बीच लहंगा का वितरण किया। लहंगा परेवातरी निवासी सुरेंद्र महतो के सुपुत्री प्रियंका कुमारी, निमियां टोला निवासी केदार करमाली की सुपुत्री प्रियंका करमाली, पलांडु निवासी महादेव महतो की सुपुत्री आरती कुमारी एवं गोसाई बलिया निवासी रामप्रवेश भुइयां की सुपुत्री प्रतिमा कुमारी व अमर भुइंया की सुपुत्री नेहा कुमारी के घर जाकर सौंपा गया। मौके पर पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मंडल के सांसद प्रतिनिधि सह पुर्व मुखिया महेंद्र महतो, मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, प्रमेश गिरि, सुमन गिरि, मनोज प्रभाकर, किसुन तुरी, ईश्वरी महतो, बिमल करमाली, मिठु महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन...