दरभंगा, नवम्बर 28 -- दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपना जन्मदिन स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बीमारियों से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने भी फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सांसद ने इनका आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...