रांची, जनवरी 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव निवासी नरेश महतो को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से गंभीर बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से तीन लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सहयोग राशि की स्वीकृति मिलने पर मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि नरेश महतो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और मैंने इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री को इससे अवगत कराया। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से तीन लाख रुपए की सहयोग राशि नरेश महतो के इलाज के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने नरेश महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.