चतरा, जनवरी 4 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। सांसद कालीचरण सिंह ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर जनता से रू ब रू होकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सांसद के समक्ष रखी। सांसद ने गंभीरता से सभी समस्याओं को सुना और शीघ्र ही मूलभूत सुविधाएं बहाल कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। दौरे के क्रम में सांसद कालीचरण सिंह को सूचना मिली कि बान्दू गांव निवासी महेंद्र साहू के माता-पिता का एक ही दिन निधन हो गया था, जिनके घर श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा है। यह सूचना मिलते ही सांसद सीधे महेंद्र साहू के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दु:ख की घड़ी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.