चतरा, दिसम्बर 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा शहर के खैनी गोला रोड निवासी नंदू के 11 महीने के पुत्र दोनों आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चे की दोनों आँखों का तुरंत ऑपरेशन जरूरी है, नहीं तो उसकी रोशनी हमेशा के लिए चली सकती है। कोलकाता के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय के डॉक्टरों ने 11 दिसंबर को ऑपरेशन की तारीख दी है। इलाज और ऑपरेशन का कुल खर्च लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिसकी वजह से इलाज में भारी दिक्कतें आ रही थीं। बच्चे की हालत जानकर परिवार पूरी तरह चिंतित था। इसी बीच जब यह जानकारी चतरा सांसद कालीचरण सिंह तक मिली, तो उन्होंने अपनी ओर से 20 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...