चतरा, अप्रैल 17 -- चतरा प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय परिसर से दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) योजना के तहत उपलब्ध कराई गई ये मोबाइल वैन अब चतरा लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक ही नि:शुल्क जांच एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करेंगी। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास और 'स्वस्थ भारत मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक अहम पहल है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा उनके द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.