जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सांसद डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सात और सदस्यों को मनोनीत किया है और इसकी सूची जहानाबाद के डीएम सह दिशा के पदेन सचिव के पास भेजा है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह में मनोनीत किए गए एक सदस्य के साथ अब दिशा के सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि सदर प्रखंड के गोनवा पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह, मुठेर पंचायत की मुखिया आशा देवी, रतनी पंचायत की मुखिया गिन्नी देवी के अलावा घोसी के शाहपुर पंचायत के ललित कुमार, काको के मनियावां पंचायत के महेश चौधरी, मखदुमपुर की संजू कोहली और जहानाबाद नगर पर्षद की सदस्य जैनब खातून को दिशा का सदस्य मनोनीत किया गया है और उन्हें जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.