गंगापार, दिसम्बर 21 -- सांसद इलाहाबाद उज्जवल रमण सिंह ने शनिवार को दिवंगत सपा नेता लल्लन सिंह परिहार के निजी आवास मानपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों को शांत्वना दी।इस अवसर पर सांसद इलाहाबाद ने कहा कि स्व सिंह ने अपना समूचा जीवन समाजवाद और गरीबों के हक की लड़ाई में बिताया है।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल, अरविंद मिश्रा,कामद प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, बबलू मिश्र, रवीन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, सुधीर सिंह,महेश सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...