मुंगेर, जनवरी 21 -- तारापुर,निज संवाददाता। मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तारापुर के रास्ते तिलडीहा पहुंचे। यहां उन्होंने मां कृष्ण काली भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना की और माता के समक्ष माथा टेककर बिहार एवं देशवासियों के अमन-चैन, सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व तारापुर के पुरानी बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी के समीप एनडीए कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। उनके साथ मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल तथा तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री शंभु शरण चौधरी, नगर मंत्री पिंटू साह, नगर महामंत्री रोमित राज,संतोष सिंह,प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे। ------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.