रामपुर, मार्च 16 -- सैदनगर। सांसद ने बीएसएफ जवान के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। मणिपुर में हादसे के दौरान जवान की मौत हो गई थी। क्षेत्र के तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक लोग घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। रामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर का मझरा निवासी वीर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अंकुर सिंह बीएसफ में जवान था। बताया जाता है फरवरी माह में उसे मणिपुर में बुलाया गया था। सभी जवान वाहनों से वापस नागालैंड के झादिम जा रहे थे। मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में वाहन खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि रामपुर के जगतपुर का मझरा निवासी अंकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के बाद जवान का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को सांसद मोहिबुल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.