मुंगेर, फरवरी 17 -- टेटिया बंबर, संवाददाता। जमुई के सांसद अरुण भारती ने सोमवार को टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने रंगनाथ पहाड़ बनहरा स्थित रूद्र यज्ञ के समापन कार्यक्रम में भाग लिया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने रंगनाथ पहाड़ पर स्थित शिवालय के विकास हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि, अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत मनोरम है और भीमबांध से लौटने वाले पर्यटक यहां रुककर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। सांसद ने आश्वासन दिया कि स्ट्रीट लाइट सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। इसके बाद प्रखंड के भुना पंचायत अंतर्गत काली स्थान, कलई गांव में आयोजित ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.