पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के धमदाहा प्रखंड अंतर्गत चंद्ररही गाँव में आयोजित पूर्व मुखिया स्वर्गीय केदार मेहता के श्रद्धांजलि सभा में सांसद पप्पू यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने स्व. मेहता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। सांसद ने स्व. केदार मेहता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे पूर्व मुखिया के साथ एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज की नींव होते हैं, और उनका जाना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से स्व. केदार मेहता की आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर, महेश्वरी मेहता, राजेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.