गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, संवाददाता । सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को अंजुमन इस्लामिया के कार्यालय पहुंच कर सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने अपनी सांसद निधि से अंजुमन इस्लामियां को एक एम्बुलेंस भेंट की। एम्बुलेंस उपलब्ध होने से क्षेत्र के गरीब,असहाय और आपातकालीन मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। मौके पर सांसद भगत ने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती सेवा, सहयोग और एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ खड़े रहने से आती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक मूलभूत आवश्यकता है और समय पर इलाज न मिलने से कई बार अनमोल जिंदगियां चली जाती हैं। ऐसे में एम्बुलेंस जैसी सुविधा जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।सांसद ने अंजुमन इस्लामिया द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.