अमरोहा, अक्टूबर 12 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद कंवर सिंह तंवर ने प्रेस वार्ता की। सांसद ने आत्मनिर्भर भारत तथा स्वदेशी अपनाओं पर वार्ता करते हुए आग्रह किया कि हम देश में बनी हुई वस्तुओं का इस्तेमाल अपने जीवन में करने का संकल्प लें, तभी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अभियान का मकसद पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया है। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि स्वदेशी ही हमारी शान है। देश के बने सामान प्रयोग में लाने से हमारे देश तथा हमारा स्वयं का भला होना तय है। इस दौरान पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, रमेश कलाल, गिरीश त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.