किशनगंज, जून 3 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद सभागार में सोमवार को सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, लघु सिंचाई योजना, आईसीडीएस के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ग्रामीण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.