देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने गन्ना किसानों व चीनी मिल के कर्मचारियों के बकाया भुगतान का मामला सदन में उठाया। जिस पर वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना जवाब दिया है। जिसमें बताया गया कि बकाया भुगतान संबंधित कंपनी से कराने के लिए सरकार को कहा गया है। सांसद ने बताया कि देवरिया जिले की गौरीबाजार चीनी मिल बंद है। गन्ना किसानों के साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का भुगतान बकाया है। गन्ना किसानों के साथ ही कर्मचारी भी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। एक बार नहीं, कई बार उन्होंने अपने भुगतान के लिए पत्रक सौंपा। सदन में मुझे इसको लेकर जवाब मिला है। जिसमें संबंधित कंपनी से भुगतान करने के लिए प्रदेश सरकार को कहे जाने की बात कही गई है। गन्ना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.