मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने का मुद्दा उठाया। घोसी लोकसभा के सांसद ने कहा कि पिछले तीस सालों के बाद भी कई जिलों में नए केन्द्रीय विद्यालय नहीं खोले गए हैं। इस बाबत केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय विद्यालय खोलने सम्बंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। घोसी लोकसभा के सांसद ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी को मुहैया कराने पर जोर दिया। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना सभी का मूलभूत अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...