दुमका, नवम्बर 15 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुमका सांसद ने आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल गांव में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करने के लिए एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दी। दुमका सांसद नलिन सोरेन के द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत आदिम जनजाति पहाड़िया परिवारों को गांव पहुंचकर घर-घर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। दुमका सांसद नलिन सोरेन ने एंबुलेंस सेवा के लिए दीप प्रज्वलित कर हरी झंडी दिखाकर पहले दिन ढोलकट्टा गांव के लिए रवाना किया। इस मौके पर बताया गया कि उक्त एम्बुलेंस सभी पहाड़ियां बहुल गांव पहुंचकर आदिम जनजातीय परिवार के हर लोगों का स्वास्थ्य चिकित्सा, करीब तीस प्रकार के स्वास्थ्य जांच व दवा निशुल्क उपलब्ध कराय...