गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सांसद रवि शुक्ल ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की और गोरखपुर विमानपत्तन के तकनीकी उन्नयन के लिए महत्वपूर्ण मांग रखी। सांसद ने मंत्री से अनुरोध किया कि वर्तमान में संचालित श्रेणी-II इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम आईएलएस को हटाकर उसके स्थान पर अत्याधुनिक श्रेणी-III प्रणाली स्थापित की जाए। इस दौरान रवि किशन ने मंत्री को अवगत कराया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर मौजूदा श्रेणी-II प्रणाली पुरानी तकनीक पर आधारित है। घने कोहरे, धुंध और कम दृश्यता वाली स्थितियों में यह प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी नहीं रह पाती। इसके कारण उड़ानों में बार-बार देरी होती है, कई उड़ानें डायवर्ट हो जाती हैं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। करीब 22 लाख की आब...