गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- मोदीनगर, संवाददता। बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित ईएसआईसी अस्पताल को ट्रामा सेंटर बनाने की मांग उठाई। सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर मोदीनगर के ईएसआईसी को एकीकृत अति विशिष्ट एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की मांग की। सांसद ने बताया कि वह सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से दिल्ली में उनके कार्यालय में मिले और उन्हें एक पत्र देकर बताया गया कि मोदीनगर का कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय राज्य सरकार द्वारा संचालित होने के कारण इस अस्पताल पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। अस्पताल में सुविधा के अभाव में बीमित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को राजधानी दिल्ली करीब होने के कारण स्वास्थ्य हित के लिए वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.