मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ, संवाददाता। फूलबाग कालोनी स्थित बच्चा श्मशान का सासंद निधि से जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को इसका निरीक्षण करने के बाद ये घोषणा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चा श्मशान की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि श्मशान के अंदर चारों ओर फुटपाथ, हाथ धोने के लिए पानी, चौकीदार के लिए कमरा और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सांसद निधि 31 लाख 43 हजार रुपये देने को कहा। वहीं सूरजकुंड पर चिता की राख से कुत्तों द्वारा अस्थि खींचने पर कहा कि सूरजकुड गंगा मोटर कमेटी के सदस्यों के साथ वार्ता कर ऐसी व्यवस्था बनायी जाएगी, जिससे वहां पर आवारा कुत्ते न आ सकें। इस बीच रविवार को भी नगर निगम की टीम ने श्मशान घाट पर टीम भेजकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया। इस दौरान मुकेश ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.