पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- केनगर, एक संवाददाता। ठंड से बचाव को लेकर सांसद के निधि कोष से कंबल वितरण का कार्य किया गया। रविवार को नगर पंचायत चम्पानगर में सांसद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव मेहता ने नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर एक सौ से अधिक निःसहाय, गरीब एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस मौके पर पार्टी से जुड़े तबरेज आलम, विकास यादव, मुस्तफा आलम, अनिरुद्ध मंडल, सुशील पासवान, मुकेश मंडल, महेश ऋषि, धनंजय मेहता, रंजित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...