हरिद्वार, जुलाई 27 -- मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना सूचना मिलते ही रविवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचकर सांसद ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही, घायलों का भी हाल जाना। सांसद रावत ने कहा कि कुशल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का समुचित उपचार चल रहा है। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। कहा कि मां मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। सांसद रावत ने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.