रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ में गुरुवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की संपत्ति की जांच को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार, सीबीआई और इनकम टैक्स से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि क्या प्रार्थी की याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं। मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। इस मामले में पूर्व में ईडी ने प्रार्थी की साख और याचिका सुनवाई योग्य नहीं होने का मुद्दा उठाया था। ईडी ने यह भी कहा है कि ढुलू महतो के खिलाफ सात प्राथमिकी को देखते हुए वर्ष 2023 में ईडी ने ईसीआइआर (प्राथमिकी) दर्ज किया है, जिसकी जांच चल रही है। इस संबंध में सोमनाथ चटर्जी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सांसद ढुल्लू महतो की संपत्ति की जांच की मांगी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.