धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि रंगदारी के लिए बीसीसीएल की रेल लाइन बिछाने के काम को बाधित करने मामले की सुनवाई सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। इस दौरान अभियोजन ने मामले के सूचक मॉडर्न इंटरप्राइजेज कंपनी के प्रोपराइटर रियाज कुरैशी को बतौर गवाह पेश किया, जिन्होंने कोर्ट को दिए अपने बयान में सांसद ढुलू महतो के साथ समझौता कर लेने की बात कही। अदालत ने अभियोजन को साक्ष्य पेश करने का आदेश दिया है। सांसद समेत 13 लोगों के विरुद्ध रंगदारी के आरोप में धनबाद जिले के बरोरा थाना में तीन अगस्त 2021 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई बीसीसीएल की सोनारडीह से शताब्दी माइंस तक रेल लाइन बिछाने के कार्य में लगी एचसीपीएल और एमबीपीएल जेवी के अधीन कार्यरत पेटी कांट्रेक्टर मॉडर्न इंटरप्राइज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.