मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान क्षेत्र के नगर पंचायत महमूदपुर माफी के नगलिया मशकुला पहुंचे, जहां उन्होंने अनेक बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से वार्ता की। इस दौरान सपा सांसद बर्क और विधायक हाजी मोहम्मद फहीम ने मतदाताओं को हो रही समस्याओं को भी जाना, उन्होंने अपने पार्टी के बीएलए को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के अभी तक गणना प्रपत्र नहीं मिल पाए हैं उनकी सूची तैयार करके क्रमबद्ध तरीके से बीएलओ से मिले और उनके प्रपत्र ढूंढवाने में मदद करें। इसके अलावा मतदाताओं की 2003 की लिस्ट से मिलान करवाकर मैपिंग करवाने में बीएलओ का सहयोग करवाएं। आगे कहा कि यदि किसी भी तरह की मतदाताओं को कोई परेशानी हो रही है, तो उस परेशानी को बीएलए को बताएं और बीएलए अपने जिम्मेदारी समझते हुए हल कराने क...