खेकड़ा, जनवरी 11 -- यूपी के बागपत में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बागपत जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। यूट्यूबर डोली शर्मा द्वारा इंटरनेट मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। खेकड़ा निवासी युवक ने बागपत कोतवाली पर यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला विजयनगर निवासी राजू ने बागपत कोतवाली में तहरीर देते हुए युवती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में सांसद की छवि धूमिल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर युवती बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि राजू की तहरीर प...