फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- नूंह। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। खेल महोत्सव गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों में होगा है। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है। सांसद खेल महोत्सव में ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम, रेवाड़ी में कबड्डी एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन, नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल महोत्सव फिट इंडिया अभियान और खेलो इंडिया की भा...