बोकारो, दिसम्बर 9 -- पेटरवार। पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में आगामी 21 दिसंबर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने दी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के समापन समारोह में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...