जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में दीपिका सोय ने रजत पदक अपने नाम किया। दीपिका सोय राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा है और उसकी आयु आठ वर्ष है। उनके पिता बादल सोय का कहना है कि वह दीपिका को भविष्य में एक सफल सरकारी अधिकारी तथा एक चर्चित खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं, जो देश का प्रतिनिधित्व करे।दीपिका सोय वर्तमान में डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है। विजय सोय ने दीपिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी मेहनत और लगन से अभ्यास करती है तथा खेल जगत में उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने की पहल के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.