जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत शनिवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में आर्चरी और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आर्चरी प्रतियोगिता जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई, जहां इंडियन राउंड में बड़ी संख्या में तीरंदाजों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन का संचालन द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं पद्मश्री सम्मानित पूर्णिमा महतो के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रैफिक उपाधीक्षक नीरज ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सांसद विद्युतवरण महतो स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला वर्ग में निर्मला महतो ने स्वर्ण, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.