पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेला गया। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में व्यस्तता के साथ सांसद विष्णु दयाल राम ने वचुअल माध्यम से प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया। महोत्सव के तहत मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान में गतका का फाइनल मैच खेला गया। इसमें खिलाड़ियों उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन ने खेलप्रेमियों एवं दर्शकों को रोमांचित किया। पलामू जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा एवं भोला पांडेय ने दोनों प्रतिस्पर्द्धा में प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजय ओझा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं के खेल प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देना है। अनुशासन...