छपरा, दिसम्बर 23 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के कोल्हुआ में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सीपीएस के हरेंद्र सिंह तथा कृष्णमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने खेल शुरू होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी काफी संख्या में युवा खिलाड़ी व दर्शक मौजूद थे। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह आयोजन खेलो इंडिया, खेलो महाराजगंज के बैनर तले आयोजित किया गया है, जो प्रधानमंत्री की सोच से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि देश में समरस और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। खेल से युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, भाईचारा और आगे बढ़ने की शक्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि वर्त...